तालाब में मिली लाश

सेमरिया थाना क्षेत्र के कोलहा गांव में आज सुबह सनसनी फैल गई। गांव के तालाब में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। सुबह-सुबह तालाब की तरफ गए ग्रामीणों ने जब पानी में शव देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

किनारे पर मिली चप्पल और तौलिया

मौके पर तालाब के किनारे एक जोड़ी चप्पल और एक तौलिया भी रखी हुई मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति नहाने के लिए तालाब में उतरा होगा। हालांकि मौत कैसे हुई, ये अभी साफ नहीं है। ये हादसा है या कुछ और, पुलिस जांच में ही पता चलेगा।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

ऑस्कर के आधिकारिक पेज पर छाया दीपिका-रणवीर का 'नगाड़ा संग ढोल' गाना, ग्लोबल मंच पर फिर गूंजा बॉलीवुड का डंका

Mon Nov 9 , 2026
मुंबई, हॉलीवुड और ग्लोबल सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित मंच ‘द अकादमी’ (ऑस्कर) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बॉलीवुड के सुपरहिट ट्रैक को जगह दी है। निर्देशक संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के बेहद एनर्जेटिक गाने ‘नगाड़ा संग ढोल’ का वीडियो ऑस्कर के ऑफिशियल […]

You May Like