जिलादबर आदतन अपराधी पकड़ाया, दस से ज्यादा अपराध हैं दर्ज

इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र के आदतन 24 वर्षीय अपराधी रितिक उर्फ़ प्रभाव वर्मा निवासी गोमा की फेल पुलिस आयुक्त ने जिला बदर कर दिया है. आरोपी पर अब तक 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं. वर्मा के खिलाफ तीन प्रकरण प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के भी दर्ज किए गए थे. बावजूद इसके उसकी आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हुईं.

लगातार चोरी, मारपीट और अन्य वारदातों में शामिल रहने के कारण पुलिस आयुक्त ने उसे इंदौर जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को उसके आपराधिक साथियों और गतिविधियों से दूर रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है. आदेश के तहत आरोपी अब इंदौर जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगा और यदि ऐसा करता है तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

Next Post

नवरात्र पर सेंट्रल जेल में साढ़े 500 कैदी उपवास पर

Thu Sep 25 , 2025
इंदौर: संभाग की सबसे बड़ी केंद्रीय जेल में इस समय भक्ति का माहौल है. 2100 से ज्यादा कैदी, जिनमें 95 महिला बंदी शामिल हैं, माता अंबे की आराधना में लीन हैं. सेंट्रल जेल में साढ़े 500 से अधिक कैदी उपवास पर हैं और जेल परिसर में रोजाना आरती और गरबा […]

You May Like