पांच साल से ज्यादा समय तक बालेन्द्र को रहना चाहिए प्रधानमंत्री: रवि लामिछाने

काठमांडू, 27 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने कहा है कि श्री बालेन्द्र शाह को पांच वर्ष से अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहना चाहिए।

समाचार पत्र कांतिपुर की एक रिपोर्ट में बताया गया कि मंत्रिमंडल की पहली बैठक से पहले हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से बाहर निकलते हुए श्री लामिछाने ने कहा कि श्री शाह लगातार पांच वर्ष तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे और संभव है कि इससे अधिक समय तक भी कार्यभार संभालें।

उन्होंने कहा कि श्री शाह को प्रधानमंत्री बनाना उनके लिए गर्व की बात है और अब समय आ गया है कि इरादा पत्र में किये गये वादों को पूरा किया जाये।

श्री लामिछाने ने यह भी कहा कि सरकार इरादा पत्र के अनुरूप कार्य करेगी।

Next Post

ट्रंप के हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समय सीमा बढ़ाने के बाद तेल की कीमतों में गिरावट

Fri Mar 27 , 2026
वॉशिंगटन, 27 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को हॉर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने के लिए दी गयी समय सीमा टालने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में गिरावट आयी। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के विरोधाभासी संकेतों और अनिश्चित स्वभाव के कारण निवेशकों के अत्यधिक सावधानी बरतने से […]

You May Like