बारिश में जल निकासी की हो पर्याप्त व्यवस्था

इंदौर: शहर को आगामी जुलाई तक साकेत नगर से रिंग रोड को जोड़ने वाली नई सड़क मिल जाएगी. उक्त सड़क निर्माण को लेकर 30 सालों से नगर निगम और रहवासियों में चौड़ाई को लेकर विवाद था. अब महापौर के प्रयास से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. उक्त सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर शहर के कनाडिया रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मनीष पुरी से रिंग रोड को जोड़ने वाली निर्माणाधीन लिंक रोड और खजराना चौराहा ब्रिज के सर्विस रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि मनीष पुरी से रिंग रोड तक की लिंक रोड का निर्माण कार्य 15 जुलाई तक पूरा किया जाए. उन्होंने कहा सड़क निर्माण के साथ-साथ स्टॉर्म वाटर लाइन एवं सीवरेज लाइन के कार्यों को भी समय सीमा में पूरा किया जाए। बारिश में क्षेत्र की जनता को असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, क्षेत्रीय पार्षद मुद्रा शास्त्री, अपर आयुक्त अभय राजन गांवकर, कार्यपालन यंत्री डी आर लोधी क्षेत्रीय जोनल अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
जल निकासी की व्यवस्था करें
महापौर भार्गव ने खजराना चौराहे के पास निर्माणाधीन सर्विस रोड का दौरा किया. ठेकेदार कंपनी को सर्विस रोड का काम बारिश के पहले पूरा करने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान यातायत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और क्षेत्र के रहवासियों को राहत मिल सकें. महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्माण कार्य में बाधा और जनता को परेशानी नहीं उठाना पड़े.

Next Post

12 करोड़ से बनी कल्चरल स्ट्रीट पर चाय-पान दुकान का कब्जा

Tue May 27 , 2025
जबलपुर: करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से भंवरताल नेपियर टाउन के पास बनाए गए इंटिमेट थिएटर में आज तक कोई गौरवशाली कार्यक्रम के आयोजन नहीं हो सके हैं तो वहीं दूसरी तरफ 58 लाख रुपए से बनाई गई कल्चरल स्ट्रीट पर अवैध रूप से चाय, पान की दुकान वालों […]

You May Like