12 करोड़ से बनी कल्चरल स्ट्रीट पर चाय-पान दुकान का कब्जा

जबलपुर: करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से भंवरताल नेपियर टाउन के पास बनाए गए इंटिमेट थिएटर में आज तक कोई गौरवशाली कार्यक्रम के आयोजन नहीं हो सके हैं तो वहीं दूसरी तरफ 58 लाख रुपए से बनाई गई कल्चरल स्ट्रीट पर अवैध रूप से चाय, पान की दुकान वालों ने कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं इस स्ट्रीट को नो व्हीकल जोन भी घोषित किया गया था लेकिन इन दिनों यहां कहीं भी अव्यवस्थित वाहनों की पार्किंग देखी जा सकती है। वजह.. इन सभी की देखरेख करने वालों की लापरवाही और अनदेखी, जिसकी वजह से सब कुछ अव्यवस्थित हो चुका है। बस खेली गई तो सरकारी रुपयों की होली… आपको बता दें कि भंवरताल के पास स्थित कल्चरल स्ट्रीट में करीब 1 करोड़ रुपयों के कोवल स्टोन लगाए गए थे। मतलब साफ है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा जो विकास कार्य कराए गए या जो थिएटर बनाए गए वहां उद्देश्य की पूर्ति न करते हुए चारों तरफ अव्यवस्थाएं मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में कल्चरल स्ट्रीट का निर्माण पूरा हो गया था जिसका मुख्य उद्देश्य था कि शहर की प्रतिभाओं को खुला मंच दिया जाए लेकिन आज तक ऐसा कुछ भी नहीं हो पाया। इसी परिसर से लगे भंवरताल गार्डन में करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से एक इंटिमेट थिएटर का निर्माण करवाया गया था जिसमें करीब 400 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। वहीं शहर के कलाकारों द्वारा इस पूरी स्ट्रीट में कलाकृतियं बनाईं थीं जो देखरेख के अभाव में खराब हो रहीं हैं। सुरक्षा गार्ड की तैनाती शुरू में की गई थी लेकिन समय के साथ वहां से सुरक्षा गार्ड को भी हटा दिया गया।
जहां जरूरत वहां नहीं बनाया एक भी प्रोजेक्ट
शहर के जानकारों की माने तो उनका कहना है कि जलप्लावन, जलसंकट से जूझ रहे शहर के कई इलाकों को ध्यान में रखकर कोई प्रोजेक्ट तैयार किया हेाता तो वो यादगार होता लेकिन स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा जितने प्रोजेक्ट जबलपुर में बनाए गए उनकी वर्तमान स्थिति से तो यही पता चल रहा है कि शासकीय राशि का दुरूपयोग हुआ है। आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा विकास के निर्माण कार्य के नाम पर घंटाघर, भटौली, भंवरताल सहित अन्य जगहों पर अरबों रुपयों की लागत से निर्माण कार्य प्रोजेक्ट्स के अंदर हुए हैं जिनका कोई उपयोग होता फिलहाल तो नहीं दिख रहा है।

Next Post

फर्जी दस्तावेज़ से ज़मीन पर कब्जा,पटवारी के भाई एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत तीन पर केस

Tue May 27 , 2025
इंदौर: तेजाजी नगर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी, नाना पटवारी और कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सदाशिव यादव पर धोखाधड़ी और ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने एक बुजुर्ग की इनामी ज़मीन पर ज़बरन कब्ज़ा कर कॉलोनी बनाना […]

You May Like