
भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित पेंटिंग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया, वहीं कला के विभिन्न रूपों को चित्रित कर अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया। संग्रहालय प्रबंधन के अनुसार ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का भी माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति रही और सभी ने पेंटिंग को एक रोचक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।
