नगर निगम परिषद सम्मेलन में हंगामा, पार्षदों ने उठाए गड्ढे और कादरी मामले के सवाल

इंदौर: नगर निगम मुख्यालय स्थित श्रीअटल बिहारी बाजपेयी परिषद सभागृह में चल रहे निगम परिषद सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों और विपक्ष के बीच हंगामेदार दृश्य बनते दिख रहे हैं.सम्मेलन की शुरुआत से ही तख्तियों के साथ पहुंचे कांग्रेस पार्षदों को प्रवेश के समय रोका. इसके बाद प्रश्नकाल से पहले पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और निगम पर शहर की सड़कों की स्थिति पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया.

शहर में गड्ढे और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है. पार्षद राजू भदौरिया ने सदन में महात्मा गांधी की फोटो न होने पर सवाल उठाया. इसके बाद उन्होंने सभापति मुन्नालाल यादव को गांधी जी की फोटो भेंट की. बैठक में अचानक लाइट चली गई, जिस पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि निगम के पास जनरेटर लगाने तक के पैसे नहीं हैं. वहीं अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने के प्रस्ताव पर भी बहस जारी है.

नेता प्रतिपक्ष ने इसे राजनीतिक षड़यंत्र बताते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद दोष साबित नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा पार्षदों के खिलाफ यह कार्रवाई राजनीति के सबसे निम्न स्तर की कोशिश है. इस बीच पार्षद फौजिया शेख अलीम ने बीआरटीएस, चौराहों पर लगे नेट और विज्ञापन, नर्मदा जलप्रदाय योजना के तीसरे चरण और अमृत 2.0 परियोजना से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की. सम्मेलन में कई मुद्दों पर बहस और प्रस्ताव अभी भी जारी हैं. सम्मेलन अभी जारी है और पार्षदों के बीच मुद्दों को लेकर बहस चल रही है.

Next Post

पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए भेजा

Thu Oct 9 , 2025
ग्वालियर: पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक को कांग्रेस आलाकमान ने बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार के लिये भेजा हैं। प्रवीण पाठक बिहार में एक पूरे जिले की कमान पार्टी की ओर से सम्हालेंगे। प्रवीण पाठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता […]

You May Like