ग्वालियर: पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक को कांग्रेस आलाकमान ने बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार के लिये भेजा हैं। प्रवीण पाठक बिहार में एक पूरे जिले की कमान पार्टी की ओर से सम्हालेंगे।
प्रवीण पाठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बेहद नजदीक हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी सीधे जुड़े हुये हैं। वे इन दिनों बिहार में ही डेरा डाले हुए हैं।
