नाइजर की सेना ने एक हफ्ते में मारे 47 आतंकवादी

नियामे, 05 फरवरी (वार्ता) नाइजर के रक्षा और सुरक्षा बलों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 26 जनवरी से एक फरवरी के बीच पूरे देश में लक्षित हवाई हमलों और लगातार जमीनी अभियानों के ज़रिए 47 आतंकवादियों को ढेर किया और 21 अन्य को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय टेलीविज़न टेली साहेल पर प्रसारित एक साप्ताहिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, इन अभियानों के दौरान बड़ी मात्रा में उपकरण भी बरामद किये गये, जिनमें हथियार, गोला-बारूद, वाहन और ईंधन शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने कहा कि वे नागरिकों और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और 24 घंटे सतर्क हैं। पिछले हफ्ते देश में कुल मिलाकर सुरक्षा स्थिति आम तौर पर शांत रही, हालांकि राजधानी नियामे में एयर बेस 101 पर हमले की कोशिश हुई। सुरक्षा बलों ने इसका “तत्काल और ज़ोरदार” जवाब दिया और स्थिति को जल्दी ही नियंत्रण में कर लिया गया।

Next Post

अपने करियर की शुरुआत टीवी नहीं करना चाहते थे पुलकित सम्राट

Thu Feb 5 , 2026
मुंबई, 05 फ़रवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट अपने करियर की शुरुआत टीवी नहीं करना चाहते थे,क्योंकि उन्हें लगता था कि डेली सोप्स ज़्यादातर मेलोड्रामा तक ही सीमित रहते हैं। भारतीय टेलीविज़न में ओवरनाइट सक्सेस बहुत कम लोगों को मिलती है और उन्हीं बेहद कम लोगों में एक नाम पुलकित […]

You May Like