सहकारी समितियों में प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान

सीहोर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सहकारिता विभाग द्वारा जिले की 122 सहकारी समितियों में एक साथ नवीन सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई .

मुख्य कार्यक्रम इछावर के आमला रामजीपुरा, आष्टा के कोठरी एवं सीहोर के श्यामपुर में संपन्न हुआ. आमला रामजीपुरा में राजस्व मंत्री के प्रतिनिधि विष्णु प्रसाद वर्मा, अपेक्स बैंक भोपाल के संयुक्त पंजीयक अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ सौरभ जुनवाल ने की. कोठरी के कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर राधेश्याम दलपति उपस्थित रहे. श्यामपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, सरपंच नवीन ताराचंद चौहान सहित सहकारी नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ.

इस अवसर पर जिले के किसानों को सहकारी समितियां में नवीन सदस्य बनाकर सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत छोटे सीमांत किसानों महिलाओं और सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के सदस्यों को सहकारी साख संरचना से जोड़कर सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखा गया है ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का तथा ब्याजमुक्त ऋण का लाभ दिया जा सके.

अभियान का उद्देश्य सभी पात्र किसानों को समिति का सदस्य बनाना एवं अधिक से अधिक ऋण सुविधा प्रदान करना जिससे किसानों को आर्थिक विकास को गति मिले. सदस्यता लेने के लिए प्रवेश शुल्क 100 रु न्यूनतम अंश 500 रु कुल 600 रु जमा कर समिति की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं. नवीन सदस्यता अभियान 14 अप्रैल से प्रारंभ 30 अप्रैल तक चलेगा.

 

 

Next Post

अनाज व्यापारी के साथ धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Apr 15 , 2026
सीहोर। जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के अनाज व्यापारी से गुजरात के अनाज ब्रोकर बनकर मिले दो युवकों ने मक्का खरीदा और बकायदा उसका भुगतान किया. इस दौरान कई बार वह व्यापारी से मक्के से लदे ट्रक मंगवाते रहे और भुगतान करते रहे. इस दौरान उन्होंने इतना विश्वास जमा लिया […]

You May Like

मनोरंजन