करोड़ों की जमीन का सौदा कर 35 लाख हड़पे, दूसरे को बेची भूमि, एफआईआर

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा स्थित करोड़ों की जमीन का सौदा कर जालसाजों ने 35 लाख रूपए हड़प लिए। आरोपियों ने मोटी बयाना राशि लेने के बाद भी अनुबंध की शर्तों को तोड़ा। राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त होते ही पीडि़त को अंधेरे में रखकर जमीन की रजिस्ट्री किसी तीसरे व्यक्ति के नाम कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानताल के अनवरगंज निवासी पीडि़त मोहम्मद शाहिद (51) ने गोहलपुर के नगीना मस्जिद निवासी मोहम्मद अशरफ और अमखेरा निवासी अर्जुन कुशवाहा ने मौजा अमखेरा स्थित खसरा नंबर 146 (नया नंबर 120) की 0.3500 हेक्टेयर कीमती भूमि का सौदा शाहिद से किया था।27 अक्टूबर 2022 को दोनों पक्षों के बीच जमीन बेचने का एग्रीमेंट हुआ। यह पूरी जमीन 2 करोड़ 52 लाख प्रति एकड़ की दर से तय की गई थी। पीडि़त मोहम्मद शाहिद ने सौदे के वक्त आरोपियों को चेक के माध्यम से 35,000,000 रुपये एडवांस दिए थे।
रिकॉर्ड सुधारने का बहाना बनाकर टाली रजिस्ट्री
अनुबंध के दौरान आरोपियों ने वादा किया था कि जमीन के सरकारी रिकॉर्ड दुरुस्त होते ही और खसरे पर अर्जुन कुशवाहा का नाम चढ़ते ही वे शाहिद के नाम रजिस्ट्री कर देंगे। इसके बाद पीडि़त जब भी रजिस्ट्री के लिए कहता, आरोपी जमीन का सीमांकन न होने और रिकॉर्ड पेंडिंग होने का बहाना बनाकर बात टालते रहे।
सांठगांठ कर दूसरी जगह बेच दी जमीन
पीडि़त ने जब अपने स्तर पर छानबीन की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। खसरे पर नाम दर्ज होते ही आरोपी अर्जुन कुशवाहा और मोहम्मद अशरफ ने साजिश रची। उन्होंने पीडि़त को बिना बताए, 18 मई 2023 को शकील अहमद अंसारी निवासी नालबंद मोहल्ला के पक्ष में 91 लाख में इस जमीन का विक्रय पत्र निष्पादित कर दिया। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पीडि़त ने आरोपियों से अपनी बयाना राशि 35 लाख वापस मांगी, तो उन्होंने पहले तो आश्वासन दिया, लेकिन बाद में रकम लौटाने से साफ मुकर गए। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।

Next Post

सिविल अस्पताल में शराबी युवकों ने मचाया उपद्रव, डॉक्टर, स्टाफ को पीटा, गेट तोड़ा

Wed Jul 8 , 2026
जबलपुर: सिविल अस्पताल पाटन में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने जमकर उत्पाद मचाया। आरोपियों ने न सिर्फ इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे पर लात मारकर तोडफ़ोड़ की, बल्कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव करने […]

You May Like