लंबे विरोध के बाद बदली गई एमवीएम कॉलेज की प्राचार्या

भोपाल। मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या गीता मोदी के खिलाफ कर्मचारियों के लंबे समय से जारी विरोध ने आखिरकार असर दिखा दिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों की लगातार उठ रही आवाज को संज्ञान में लेते हुए गीता मोदी को पद से हटाकर डॉ अलका प्रधान को नया प्रभार सौंप दिया है।कर्मचारी संगठन राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ और मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के कर्मचारियों ने पिछले कई महीनों से प्राचार्या के कठोर और कर्मचारी विरोधी व्यवहार को लेकर विरोध दर्ज कराया था। कर्मचारियों का कहना था कि प्राचार्या का रवैया लगातार अपमानजनक रहा और कई बार शिकायतें और ज्ञापन देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। संगठन ने इस मामले को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव प्रमुख सचिव आयुक्त और मंत्री तक पहुंचाते हुए न्याय की मांग की थी। जिसके बाद विरोध और शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया कि कॉलेज के वातावरण और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए प्रशासनिक बदलाव आवश्यक है। इसी कड़ी में गीता मोदी को पद से हटाकर डॉ अलका प्रधान को प्रभारी प्राचार्या बनाया गया है। संघ के प्रमुख शील प्रताप सिंह पुंढीर महासचिव व्यासमुनि चौबे प्रदेश प्रवक्ता शोएब सिद्दीकी कृष्णकांत मिश्रा प्रणव खरे लालाराम रैकवार रविशंकर त्रिपाठी राहुल शर्मा और सूर्यकांत मिश्रा ने विभाग के निर्णय को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कर्मचारियों ने डॉ अलका प्रधान को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे कॉलेज में सकारात्मक कार्य वातावरण स्थापित करेंगी। कर्मचारियों ने नवागत प्राचार्या से जनभागीदारी श्रमिकों कम वेतनभोगी तथा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से संबंधित लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग भी की है।

Next Post

प्रतापगढ़ के नारायणपुर में सांसद खेल महोत्सव का समापन, गांवों में छिपी प्रतिभाएं हों उजागर

Thu Dec 4 , 2025
सिलवानी। नारायणपुर में सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खेलो इंडिया एवं फिट युवा–विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस महोत्सव में प्रतापगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले लगभग 36 ग्राम पंचायतों से 1200 से अधिक खिलाड़ियों व विद्यार्थियों ने भाग […]

You May Like