तारिक रहमान नियुक्त हुए बीएनपी अध्यक्ष

ढाका, (वार्ता) तारिक रहमान को बंगलादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) का अध्यक्ष बनाया गया है। बीएनपी की स्थायी समिति ने शुक्रवार रात (9.30 बजे) पार्टी के गुलशन कार्यालय में हुई बैठक में इस नियुक्ति को मंजूरी दी।

बैठक के बाद बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने मीडिया को इसकी पुष्टि की। 30 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन के बाद बीएनपी अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। पार्टी संविधान के अनुसार, इस रिक्ति पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी।

खालिदा जिया के जेल जाने के बाद 2018 में तारिक रहमान को पार्टी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, तारिक रहमान ने इरशाद विरोधी आंदोलन के दौरान अपनी मां के साथ सड़क प्रदर्शनों में भाग लिया था। उन्होंने 1988 में पार्टी की गबतली उपजिला इकाई के सामान्य सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से बीएनपी में शामिल हुए।

1991 के राष्ट्रीय चुनाव से पहले, उन्होंने देश के लगभग हर जिले में बेगम खालिदा जिया के साथ प्रचार किया। 1993 में, उन्होंने बीएनपी की बोगुरा जिला इकाई का एक सम्मेलन आयोजित किया, जहां गुप्त मतदान के माध्यम से नेतृत्व का चुनाव हुआ।

बोगुरा में सफल सम्मेलन के बाद, उन्होंने अन्य जिला इकाइयों को अपने नेताओं के चयन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

2002 में, बीएनपी स्थायी समिति ने तारिक रहमान को वरिष्ठ संयुक्त सचिव के पद के लिए मनोनीत किया। 2005 में, उन्होंने देशव्यापी जमीनी स्तर के सम्मेलन आयोजित किए और बंगलादेश के हर उपजिला में बीएनपी इकाइयों के साथ परामर्श किया।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 10 जनवरी 2026

Sat Jan 10 , 2026
पंचांग 10 जनवरी 2026:- रा.मि. 20 संवत् 2082 माघ कृष्ण सप्तमीं शनिवासरे दिन 11/5, हस्त नक्षत्रे शाम 6/21, अतिगण्ड योगे रात 7/52, वव करणे सू.उ. 6/44, सू.अ. 5/16, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5. ——————————————————— आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शनिवार 10 जनवरी 2026 वर्ष […]

You May Like