चक्रवर्ती रजत रथयात्रा में कलेक्टर और एसपी ने निभाई आस्था की साझेदारी

अशोकनगर: अंचल के प्रमुख जैन तीर्थ दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में आयोजित राष्ट्रसंत मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज ससंघ की भव्य चक्रवर्ती रजत रथयात्रा में जिला प्रशासन ने भी आस्था से सहभागिता निभाई।

रथयात्रा सुभाष गंज मैदान से प्रारंभ हुई, जिसमें जिला कलेक्टर आदित्य सिंह और पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा स्वयं उपस्थित रहे और मुनिश्री के साथ चलकर श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा में 92 किलो का घंटा, आकर्षक झांकियां और विभिन्न जैन तीर्थों से आए रथ यात्रियों का विशेष आकर्षण रहे। आयोजन प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया और मुकेश भैया के निर्देशन में हुआ।

Next Post

108 एम्बुलेंस की लापरवाही से मरीज की मौत, विधायक ने लगाए 600 करोड़ घोटाले के आरोप

Mon Nov 3 , 2025
गुना: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 108 एम्बुलेंस सेवा की घोर लापरवाही के कारण म्याना निवासी जगदीश प्रसाद ओझा की जान चली गई। बताया जाता है कि गंभीर हालत में म्याना अस्पताल से गुना रेफर किए जाने के […]

You May Like