गैरतगंज नपाध्यक्ष व भाजपा मंडल अध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज

रायसेन। जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय संजू जैन द्वारा सरकारी डॉक्टर से मारपीट करने के मामले में बुधवार को बेगमगंज एडीजे कोर्ट में लगाई गई जमानत याचिका टल गई थी और दोनों को अस्पताल से जेल जाना पड़ा था।

आज एडीजे कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

बेगमगंज न्यायालय की प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सविता ओखले के न्यायालय में दोनों की जमानत याचिका उनके अधिवक्ता के द्वारा लगाई गई थी।

जमानत आवेदन पर फरियादी डॉ. अरनिष्ट लाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आपत्ति लगाई थी। जिस पर न्यायाधीश श्रीमती ओखले द्वारा जिला अस्पताल के डॉक्टरों को नोटिस जारी करके दोनों आरोपियों को भर्ती करने का कारण पूंछा था कि उन्हें किस आधार पर भर्ती रखा गया है। ओर अगली सुनवाई के लिए आज गुरुवार 16 अक्टूबर की तिथि नियत की थी

जिस पर आज फिर से सुनवाई के बाद आरोपियों के अधिवक्ता आरएन रावत एडवोकेट एवं संजीव राय एडवोकेट की दलीलों के बाद दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब उन्हें हाईकोर्ट जबलपुर की शरण में जाना होगा।

कल न्यायालय का नोटिस पहुंचते ही जिला अस्पताल से दोनों आरोपियों को आननफानन में डिस्चार्ज करके अस्पताल से बेगमगंज उप जेल भेज दिया गया था ।

उल्लेखनीय है कि गैरतगंज न्यायालय द्वारा दोनों का जेल वारंट जारी किए जाने के बाद राजनीतिक पहुंच के चलते संबंधित डॉक्टर द्वारा दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया था क्योंकि जेल वारंट का सुनते ही दोनों नेताओं ने बेहोश होने का हाई वोल्टेज ड्रामा किया था लेकिन उससे न्यायालय को कोई फर्क नहीं पड़ा ।

दोनों नेता विगत दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती रहे जो अब जेल में है।

प्रकरण में नपाध्यक्ष जिनेश जैन एवं भाजपाध्यक्ष संजय जैन दोनों ने विगत जून माह में डॉ. अरनिस्ट लाल से मारपीट की थी।

गैरतगंज बीएमओ डॉ .अनिस्ट लाल की शिकायत पर गैरतगंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

कानून के विशेषज्ञों के अनुसार अगर आज उनकी जमानत याचिका खारिज होने से अब उन्हें मप्र हाई कोर्ट जबलपुर में छुट्टियाँ होने के कारण अब दोनों नेताओं को दीपावली जेल में ही मनानी पड़ेगी।

Next Post

हाट बाजार में दो मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए पारदी गिरोह के आरोपी

Thu Oct 16 , 2025
सलामतपुर। आज बेरखेड़ी चौराहे पर त्योहारी हाट बाजार में भारी भीड़ का फायदा उठाकर दो चोरों ने ग्रामीणों की जेब से दो मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी किस्मत खराब रही। ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों चोर रंगे हाथ पकड़े गए। सलामतपुर पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की […]

You May Like