महामाया शक्तिपीठ पर गुरू पूजन कल, कल्पवृक्ष के दर्शन भी होंगे

ग्वालियर। गुरू पूर्णिमा पर महामाया शक्तिपीठ चिटनिस की गोठ पर भी विभिन्न आयोजन होंगे। इस मौके पर महामाया शक्ति पीठ से जुडे श्रद्धालु देशभर से ग्वालियर आयेंगे और महामाया शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर गुरू आचार्य बालकृष्ण कोडातकर से मुलाकात कर गुरू पूजन करेंगे। इस मौके पर शक्तिपीठ पर विभिन्न आयोजन भी होंगे। गुरूपूर्णिमा पर आचार्य बालकृष्ण कोडातकर द्वारा भक्तों को कल्पवृक्ष के भी दर्शन कराये जायेंगे।

महामाया शक्ति पीठ से जुड़े श्रद्धालु दोपहर से ही पीठ पर पहुंचेंगे और पीठ के आचार्य बालकृष्ण कोडातकर के समक्ष महामाई का पूजन अर्चन कर गुरूपूजन करेंगे। पीठ पर आचार्य गुरू के गुरूपूजा के लिये विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया हैं। गुरू पूजा कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालु भक्तों को आचार्य बालकृष्ण कोडातकर द्वारा प्रसाद, आर्शीवाद भी दिया जाएगा। महामाया शक्तिपीठ पर आने वाले गुरूभक्तों को कल्पवृक्ष के भी दर्शन कराये जाएंगे।

Next Post

आयुध निर्माणी इटारसी में कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग 

Wed Jul 9 , 2025
इटारसी।आयुध निर्माणी इटारसी के एंप्लाइज यूनियन ने ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन (AIDEF) के निर्देश पर बुधवार सुबह मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। महासचिव माखन कहार, अध्यक्ष रामकुमार चौधरी, वरिष्ठ सदस्य भागीरथ प्रसाद समेत कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। उनकी मुख्य मांगों में कठोर श्रम कानूनों की वापसी, […]

You May Like