जावर। पुलिस ने अवैध शराब से लदी बोलेरो वाहन से अवैध शराब जब्त की है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झिकड़ी के तालाब रोड ़पर एक बोलेरो क्रमांक्र एमपी 09 ई 2259 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली. वाहन से कुल 9 पेटियों में रखे 425 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 76.50 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 34 हजार रुपए है. पुलिस ने शराब एवं बोलेरो वाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी डीएसपी हेमंत पांडेय ने बताया कि जावर पुलिस द्वारा पिछले पांच महीनों से अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें अब तक 5 कार्रवाई की जा चुकी हैं.
