कार ने किसान को कुचला

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत पुरवा झण्डा चौक कांजी हाउस के पास तेज रफ्तार कार ने एक किसान को कुचल दिया। हादसे में किसान को गंभीर चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक दिनेश सिंह सेंगर 45 वर्ष निवासी धन्वंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मूलत: वार्ड नं0 12 शहपुरा का रहने वाला है एवं किसानी का कार्य शहपुरा में करता है । धनवतरी नगर से अपने दोस्त के यहां मदन महल बैठने अपनी स्कूटी से अकेले जा रहा था, पुरवा झण्डा चौक कांजी हाउस के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही काले रंग की किया कंपनी की कार का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर आया और टक्कर मार दिया, जिससे वह स्कूटी सहित रोड पर गिर गया, उसे दाहिने हाथ कलाई, कंधे में, चेहरे, एवं दाहिने पैर में चोट आई है, कार चालक भाग गया, वह कार का नम्बर नहीं देख पाया है।

Next Post

बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

Sun Nov 2 , 2025
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में नहानी (स्नान घर) का पानी बहाने पर उपजे विवाद पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अमित साहू 22 वर्ष निवासी ग्राम बसेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके रिश्ते के नाना हुकुम साहू का मकान एवं सुखदीन बेन का मकान […]

You May Like