नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत की गई कार्रवाई
इंदौर: आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार झोन 20 सीएसआई सौरभ साहू द्वारा झोन में 2 स्थानों पर सीएनडी वेस्ट एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कि गई.झोन 20 वार्ड क्रमांक 4 में एचओ पुरुषोत्तम दुबे, सीएसआई सौरभ साहू दरोगा, सहायक दरोगा और टीम म्यूज द्वारा गुरुकृपा हॉस्पिटल के बाहर मेडिकल के सामने सीएंडडी वेस्ट और रेड स्पॉट के पॉइंट पर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई. इससे पूर्व भी संस्थान को चेतावनी दी गई थी कि हॉस्पिटल परिसर में उड़ने वाली धूल और गंदगी को तुरंत साफ किया जाए. समझाइश दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का कचरा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
दो क्विंटल पॉलीथीन की जब्त
इसके साथ ही झोन 20, वार्ड 06 तेली बाखल में तेली बाखल क्षेत्र में एक निवासी द्वारा सब्जी व्यापारियों को पॉलिथीन बेचने की सूचना पर कार्रवाई की. एनजीओ टीम ने संबंधित निवासी के घर पहुंचकर जांच की, जिसमें करीब 2 मि्ंटल पॉलिथीन जब्त की गई. इस अवसर पर एचओ पुरुषोत्तम दुबे, सीएसआई सौरभ साहू, वार्ड दरोगा नितिन बाली, सहायक दरोगा पृथ्वीराज चौहान की उपस्थिति में संबंधित निवासी पर 10,000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही उन्हें आगे से ऐसी गतिविधि न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
नागरिकों से अपील
नगर निगम नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और नियमों का पालन करें. स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं
