ज्ञापन : कर्मचारियों का समय-समय पर कार्यस्थल परिवर्तन किया जाए

जबलपुर: मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जबलपुर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। संघ के सचिव देवेंद्र पचौरी ने बताया कि परामर्शदात्री समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाए तथा वर्षों से एक ही शाखा में कार्यरत कर्मचारियों का समय-समय पर कार्यस्थल परिवर्तन किया जाए।

ज्ञापन में समयमान वेतनमान के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, गोपनीय प्रतिवेदन समय पर तैयार करने, सर्विस बुक एवं सेवा विवरणों में त्रुटि सुधार, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सर्विस बुक पूर्ण करने तथा कोष एवं लेखा से सत्यापन कराने की मांग की गई। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय भुगतान शीघ्र कराने और नई टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने तक पुरानी संस्था का कार्यकाल बढ़ाने की मांग भी रखी गई। संघ के अटल उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, वीरेन्द्र चंदेल, सतीश देशमुख, निशांक तिवारी, अंकित चौरसिया, शैलेन्द्र दुबे, अमित पटेल, विशाल मसीह, विनीत विश्वकर्मा, के. के. शर्मा और मनोहर रजक सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

Next Post

कलेक्टर ने मेधावी छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित

Fri Apr 17 , 2026
जबलपुर:माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की राज्य तथा जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए शासकीय मॉडल स्कूल में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर राघवेंद्र […]

You May Like