प्रियांशु मोलिया के मैराथन तिहरे शतक से बड़ौदा मजबूत

वडोदरा, 27 अक्टूबर (वार्ता) प्रियांशु मोलिया (नाबाद 321) के तिहरे शतक से बड़ौदा ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में दूसरे दिन मंगलवार को 616 रन का विशाल स्कोर बना लिया। महेश पिठिया (102) ने मोलिया का साथ देते हुए अपना पहला फर्स्ट-क्लास शतक बनाया और बड़ौदा को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। प्रियांशु मोलिया ने 492 गेंदों की पारी में 36 चौके और एक छक्का लगाया । जम्मू-कश्मीर ने इसके जवाब में स्टंप्स तक बिना कोई विकेट खोये छह रन बना लिए हैं।

करण शर्मा का शतक – पुड्डुचेरी(वार्ता) करण शर्मा के शानदार नाबाद 162 रन ने उत्तर प्रदेश को पुडुचेरी के खिलाफ ग्रुप ए मैच में मुश्किल से बाहर निकाला, जिससे स्टंप्स तक उनका स्कोर 9 विकेट पर 328 रन हो गया। शिवम मावी ने भी अपना अर्धशतक बनाया।

Next Post

सारांश जैन के कुल 13 विकेटों से मध्य प्रदेश ने बिहार को पारी से हराया

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर, 27 अक्टूबर (वार्ता) सारांश जैन (सात और छह विकेट) के कुल 13 विकेटों की बदौलत मध्य प्रदेश ने बिहार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के दूसरे ही दिन मंगलवार को पारी और 174 रन से हराकर बोनस सहित सात अंक हासिल किये । बिहार को पहली पारी […]

You May Like