सिंधु नदी बडेर घाट पर रेत माफियाओं के विरुद्ध रातभर चली बड़ी कार्यवाही

दतिया: कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में बीती रात सिंधु नदी के बडेर घाट पर रेत माफियाओं के विरुद्ध बड़ी संयुक्त कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासन द्वारा एक ट्रॉली रेत से भरी हुई जब्त की गई, वहीं लगभग 200 ट्रॉली रेत के अवैध डंप को जप्त कर नष्ट किया गया। इसके साथ ही अवैध परिवहन को रोकने के लिए घाट के रास्तों पर खाई खुदवाई गई, जिससे भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

अभियान का नेतृत्व एसडीएम अशोक अवस्थी एवं एसडीओपी अजय चानना द्वारा किया गया। टीम में तहसीलदार राजेंद्र जाटव, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आनंद भदौरिया, थाना प्रभारी अरविंद्र भदौरिया थरेट, माइनिंग इंस्पेक्टर संजय धाकड़ सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।प्रशासन ने संदेश दिया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Next Post

भिंड में सांड से टकराकर बाइकसवार की मौत

Wed May 20 , 2026
भिंड: जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा कोषड पुलिया के पास हाईवे पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि […]

You May Like