इंडिगो ने विलियम वॉल्श को नियुक्त किया नया सीईओ

नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) देश की अग्रणी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में श्री वॉल्श की नियुक्ति पर मोहर लगायी गयी। श्री वाल्स 03 अगस्त तक अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। वह इस समय अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) के महानिदेशक के पद पर हैं जहां उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। वह पूर्व में ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ के पदों पर रह चुके हैं।

इससे पहले, 09 मार्च को इंडिगो के तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों का हवाला देते हुए। तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा पिछले साल दिसंबर में एयरलाइंस के परिचालन में हुए बड़े व्यवधान के तीन महीने बाद आया था जिसमें एक सप्ताह के अंदर हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द रही थीं और लाखों यात्री प्रभावित हुए थे।

Next Post

फखर जमान पर बॉल टैंपरिंग के लिए लगा दो मैच का बैन

Tue Mar 31 , 2026
लाहौर, 31 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को कन्फ़र्म किया कि टूर्नामेंट के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 3 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद फखर जमान को पीएसएल 2026 के दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। यह आरोप आर्टिकल 2.14 के […]

You May Like