बीएचईएल ने भारतीय नौसेना को स्वदेशी लोकल कंट्रोल पैनल सौंपा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल ने स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय नौसेना को डब्ल्यूआरपीएस लोकल कंट्रोल पैनल सफलतापूर्वक विकसित कर सौंपा।

इस अवसर पर आयोजित सादे समारोह में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने भारतीय नौसेना के ग्राहक प्रतिनिधि कमांडर अनमोल जैन को पैनल सौंपा। इस दौरान महाप्रबंधक (स्विचगियर) टी.यू. सिंह उपस्थित रहे।

प्रदीप कुमार उपाध्याय ने परियोजना से जुड़ी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, समर्पण और तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने आगामी इकाइयों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए टीम पर विश्वास जताया।

समारोह में जी.पी. बघेल, राजेश अग्रवाल, हेमराम पटेल, आशीष औरंगाबादकर, पी.सी. कांडपाल, दिलीप कुमार, सुनील भार्गव और अजय धोटे सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह स्वदेशी प्रणाली उन्नत नौसैनिक रक्षा प्रौद्योगिकी में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

अब भोपाल से और उड़ानें! Star Air की एंट्री ने बढ़ाई उम्मीदें 

Sat Sep 19 , 2026
भोपाल। राजधानी से एयर कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। विंटर शेड्यूल में भुवनेश्वर की सीधी उड़ान, गोवा कनेक्टिविटी की वापसी और पहली इंटरनेशनल फ्लाइट की संभावना है। इसी बीच Star Air भी भोपाल से ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में है। सवाल है—नई एयरलाइन की एंट्री से यात्रियों […]

You May Like