बीएचईएल में 68वें राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का समापन, एसडब्ल्यूई विभाग को मिली इम्प्रेस ट्रॉफी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में 68वें राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का समापन औपचारिक समारोह के साथ किया गया। राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह प्रतिवर्ष 12 से 18 फरवरी तक मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत उत्पादकता की शपथ के साथ की गई।

सप्ताह भर कर्मचारियों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, वेबिनार तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओ भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने कहा कि उत्पादकता सप्ताह केवल सात दिनों तक सीमित न रहकर दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह पांच मिनट निकालकर अपने कार्यों को अधिक उत्पादक बनाने पर विचार करने की प्रेरणा दी।

निबंध प्रतियोगिता में तरुण कौशिक, संदीप सैनी और जेसी अब्राहम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में जितेश कुमार, प्रणय यादव और यशवंत ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।

वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक आईपी इंडेक्स प्राप्त करने पर एसडब्ल्यूई विभाग को ईडी की इम्प्रेस ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर हेम राम पटेल, महाप्रबंधक (एससीआर) और मोहम्मद आजम, एजीएम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजेश कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) के मार्गदर्शन में हुआ, संचालन जे. राजगोपाल, एजीएम (एसवाईएक्स एवं पीवाईएक्स) ने किया तथा अंत में भगवान सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

नाला चोक, गंदा पानी लोगों के लिए बना मुसीबत का सबब

Wed Feb 18 , 2026
जबलपुर। कटंगी रोड चुंगी नाका मोड़ से आगे एवं करमेता वार्ड नं 73 परशुराम राम वार्ड अंतर्गत खटवानी कार शोरूम के बाजू में मुख्य सड़क का नाला चोक हो गया है जिस कारण स्थानीय दुकानों, ऑफिसों में नाले का गंदा पानी भरने लगा है। आलम ये है कि सड़क में […]

You May Like