स्कॉर्पियो की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, सात घायल

जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सडक़ हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और दो मासूम बच्चों सहित कुल 7 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक घायलों को अस्पताल पहुँचाकर मौके से फरार हो गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोराबाजार निवासी अमित ठाकुर, आजम अहमद का ई-रिक्शा एमपी 20 जेड आर 5980 किराये पर चलाता है, बीती रात करीब 11:30 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा था।

अमित की माँ ललिता बाई, पत्नी रेखा, पुत्र प्रिंस, छोटे भाई की पत्नी सुषमा और पुत्र निशांत भोपाल से जनशताब्दी ट्रेन द्वारा वापस लौटे थे। अमित अपने पूरे परिवार को ई-रिक्शा में बैठाकर घर ले जा रहा था। पेन्टीनाका के पास अमित ने एक सवारी, राजकुमार करियार निवासी अनुराधा कॉलोनी को भी बैठा लिया। रात करीब 12:15 बजे जैसे ही ई-रिक्शा सेंट जोसेफ स्कूल के सामने पहुँचा, पीछे से आ रही एक अनियंत्रित काले रंग की स्कॉर्पियो एमपी 20 जेड के 2972 ने रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बीच सडक़ पर पलट गया। हादसे में चालक अमित के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। उसकी पत्नी रेखा के पैर और कमर में चोट लगी है, जबकि माँ और बच्चों को भी चोटें पहुँची हैं। मानवता दिखाते हुए शुरुआत में स्कॉर्पियो चालक ने ही घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुँचाया, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के डर से वह घायलों को अस्पताल छोड़ते ही अपनी गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। पीडि़त अमित ठाकुर ने स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर केंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

Next Post

डेढ़ तोला सोना, 38 तोला चांदी समेत कैश ले गए चोर

Wed Apr 1 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत पासी मोहल्ला में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र डेढ़ तोला सोना, 38 तोला चांदी समेत 75 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीडि़त परिवार अपने पैतृक गांव हटा गया हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण […]

You May Like