मुंबई,20 अक्टूबर (वार्ता)अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में राधा अब अपनी जिंदगी नए सिरे से सँवारने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।शो में राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर ने कहा कि यह उनके किरदार की जिंदगी का अहम मोड़ है, जहां वह अपनी शर्तों पर जीना सीख रही है। ‘गंगा माई की बेटियाँ’ की गंगा माई से प्रेरित होकर राधा अपने खाना पकाने के हुनर को कमाई का जरिया बनाकर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करती है।
सिमरन ने कहा कि गंगा माई और स्नेहा के मार्गदर्शन से राधा समझने लगती है कि किसी रिश्ते से आगे बढ़ना आसान नहीं होता, लेकिन उसे अपने भविष्य पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि राधा की कहानी मुश्किल रिश्तों से निकलकर नई शुरुआत करने वाली महिलाओं को प्रेरित करेगी।
अपने और अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रही राधा के रास्ते में शनाया लगातार बाधाएं खड़ी कर रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राधा इन चुनौतियों का सामना कर अपनी जिंदगी को नई दिशा दे पाती है या नहीं।
Next Post
एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अमेरिका के हर बच्चे को मुफ्त में मिलेगा स्पेसएक्स का एक शेयर; सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Tue Oct 20 , 2026
वाशिंगटन, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और निजी स्पेस एजेंसी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने एक बेहद अभूतपूर्व और ऐतिहासिक घोषणा की है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी […]

You May Like
-
5 months ago
वाराणसी नगर निगम में अब हर शनिवार ‘नो फ्यूल डे’
-
3 weeks ago
सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी हुई सस्ती
-
6 months ago
विधायक कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
