नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।
श्री शाह की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुई सुरक्षा समीक्षा बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
तीन घंटे से भी अधिक चली बैठक में राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और त्योहारों के मौसम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। गृह मंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और जरूरी तथा समय रहते एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिये।
