चीन, थाईलैंड संयुक्त समुद्री अभ्यास करेंगे

बीजिंग, 24 मार्च (वार्ता) चीन और थाईलैंड दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत में झानजियांग के पास मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत तक संयुक्त समुद्री अभ्यास करेंगे। चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि अभ्यास शहरी आतंकवाद विरोधी रणनीति, संयुक्त समुद्री हमला संचालन और पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा।

मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास की इस श्रृंखला का छठा संस्करण है – जो व्यावहारिक सहयोग को गहरा करेगा और संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएगा।

Next Post

आस्ट्रेलिया शोधकर्ताओं के अध्ययन से ब्रेस्ट कैंसर से मिलेगा निजात

Mon Mar 24 , 2025
सिडनी, 24 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ता ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के इलाज को प्रभावी बनाने के लिए अगली पीढ़ी के नैनोकणों का विकास कर रहे हैं। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के ऑस्ट्रेलियाई जैव अभियांत्रिकी और नैनो प्रौद्योगिकी संस्थान (एआईबीएन) के अनुसार, शोधकर्ता लौह-आधारित नैनोकण डिजाइन कर रहे हैं, जो टीएनबीसी के खिलाफ […]

You May Like