आस्ट्रेलिया शोधकर्ताओं के अध्ययन से ब्रेस्ट कैंसर से मिलेगा निजात

सिडनी, 24 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ता ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के इलाज को प्रभावी बनाने के लिए अगली पीढ़ी के नैनोकणों का विकास कर रहे हैं।

क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के ऑस्ट्रेलियाई जैव अभियांत्रिकी और नैनो प्रौद्योगिकी संस्थान (एआईबीएन) के अनुसार, शोधकर्ता लौह-आधारित नैनोकण डिजाइन कर रहे हैं, जो टीएनबीसी के खिलाफ शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को मजबूत करेंगे।

एआईबीएन के प्रोफेसर यू चेंगझोंग के अनुसार, टीएनबीसी में लक्षित प्रोटीन की कमी होती है, जिससे प्रभावी उपचार एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

उन्होंने कहा, “इम्यूनोथेरेपी के बावजूद, टीएनबीसी के खिलाफ इसकी प्रभावशीलता सीमित है, और हमारा शोध यही बदलने की कोशिश कर रहा है। नैनोकणों को ट्यूमर में टी-कोशिकाओं की गतिविधि बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और उन पर हमला करने में प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता में सुधार हो सके।”

तीस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान परिषद अनुदान द्वारा समर्थित, पांच साल की अनुसंधान परियोजना का उद्देश्य एक महत्वपूर्ण उपचार अंतराल को पाटना है और यह टीएनबीसी के साथ-साथ अन्य कठिन-इलाज कैंसर के लिए भी नैदानिक अनुप्रयोगों का मार्ग खोल सकता है।

एआईबीएन के निदेशक एलन रोवन ने कहा, “ यह शोध कैंसर से लड़ने के तरीके को बदलकर महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बनेगा।”

 

 

Next Post

सेबी के पास सिर्फ दो फीसदी वित्तीय प्रभावशाली व्यक्ति पंजीकृत : रिपोर्ट

Mon Mar 24 , 2025
हैदराबाद, 24 मार्च (वार्ता) निवेश पेशेवरों के वैश्विक संगठन सीएफए इंस्टीट्यूट ने बताया कि पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास केवल दो प्रतिशत वित्तीय प्रभावशाली व्यक्ति (फिनफ्लुएंसर्स) पंजीकृत हैं। सीएफए इंस्टीट्यूट की सोमवार को जारी रिपोर्ट ‘क्लिक्स एंड क्रेडिबिलिटी: अंडरस्टैंडिंग फिनफ्लुएंसर्स रोल इन इन्वेस्टमेंट डिसीजन’ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।