नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगी मोटी रकम

भोपाल। एमपीनगर पुलिस ने नकली आईपीएस अधिकारी बताने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को आन डिपुटेशन आयकर विभाग में खुफिया टीम का अधिकारी बताकर धोखाधडी करता था.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ऋषि कुमार यादव (38) निवासी झांसी यूपी का रहने वाला है. आरोपी खुद को लोगों से आईपीएस अधिकारी बताता था. आरोप है कि वह आन डिपुटेशन आयकर विभाग में खुफिया टीम का अधिकारी बताकर फरियादि से नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेने की बात की. आरोपी ऋषि ने फरियादी से करीब 8 लाख रुपये मांगे. पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

चोरी करने वाले दो आरोपी भाई गिरफ्तार, आदमपुर खंती से 6.50 लाख का चोरी का सामान बरामद 

Mon Aug 31 , 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लगभग 6.50 लाख रुपये की कीमत का चोरी का सामान तकनीकी बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक आदमपुर खनती स्थित परिसर में रखे कीमती तकनीकी […]

You May Like