जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को शक्ति नगर में हुए अभिषेक रजक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो सगे भाई है, जिन्होंने मामूली बात पर अभिषेक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सगे भाई करण-अर्जुन आधारताल के रहने वाले है, जो कि 18 फरवरी की रात को बारात के साथ गढ़ा पहुंचे थे.
जहां पर कि लड़की पक्ष की तरफ से शादी में शामिल होने आए अभिषेक से विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने मृतक को बात करने के लिए अंधेरे में बुलाया और फिर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई थी।
