रक्षाबंधन पर पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे ‘हमारी राधा’ के अक्षय म्हात्रे

मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में गिरधर की भूमिका निभा रहे अक्षय म्हात्रे के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास है।.अक्षय की कोई सगी बहन नहीं है, लेकिन वह हर वर्ष अपनी बहनों से राखी बंधवाते हैं। उनका यह रिश्ता उनके पिता से जुड़ी एक खास परंपरा का हिस्सा है।अक्षय के पिता की भी कोई सगी बहन नहीं थी। बचपन में उनके मोहल्ले की लड़कियां उन्हें राखी बांधती थीं। समय के साथ ये रिश्ते मजबूत होते गए। अपने पिता को इन रिश्तों को पूरी आत्मीयता से निभाते देखकर अक्षय ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

अक्षय ने कहा, “मेरे लिए रक्षाबंधन इसलिए खास है, क्योंकि यह उन रिश्तों को और मजबूत करने का दिन है, जिन्हें हम दिल से अपने साथ रखना चाहते हैं। न होते हुए भी आज मेरी बहनें हैं और उनके साथ यह त्योहार मनाकर मैं उस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं, जिसकी शुरुआत मेरे पिता ने की थी। पहले मेरे पिता मुझे बहनों के लिए उपहार खरीदने में मदद करते थे और अब यह जिम्मेदारी मेरी पत्नी संभालती है।

“उन्होंने कहा, “मुझे आज भी याद है कि कुछ साल पहले मैंने अपनी बहनों को चांदी की ज्वेलरी उपहार में दी थी और उन्हें वह बहुत पसंद आई थी। मेरे लिए रक्षाबंधन की यही खूबसूरती है कि कुछ परंपराएं प्यार और उनसे जुड़ी यादों की वजह से खास बन जाती हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा हूं।” वहीं, ‘हमारी राधा’ की कहानी अब भावुक मोड़ लेने वाली है। गिरधर को लेकर राधा के मन में बढ़ता शक उनके रिश्ते के भरोसे को चुनौती देने लगा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राधा का शक उसे गिरधर और शनाया (वैदेही नायर) के रिश्ते की सच्चाई तक पहुंचाएगा।
‘हमारी राधा’ का प्रसारण हर रात 9:30 बजे सिर्फ अनमोल टीवी पर होता है।

.....

Next Post

'दायरा' के नए पोस्टर्स में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अंदाज

Mon Aug 31 , 2026
मुंबई, 31 अगस्त (वार्ता) मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दायरा’ के निर्माताओं ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के सोलो पोस्टर्स जारी किए हैं। पोस्टर्स में दोनों कलाकार अपने किरदारों क्रमश: डीसीपी अजोनी कोहली और डीसीपी रमन कुमार के रूप में नजर आ रहे हैं। करीना कपूर […]

You May Like