100 से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी” की शुरुआत की. दिग्विजय मल्टी ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 100-150 नशाग्रस्त व्यक्तियों, उनके परिजनों और स्थानीय रहवासियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई.थाना प्रभारी आलोक मिठास के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर उन्हें पुनर्वास केंद्रों की जानकारी देना है.

इस दौरान पुलिस ने नशामुक्ति को लेकर पूछे गए सवालों के उत्तर भी सहजता से देकर उपस्थितजनों को जागरूक किया. अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, रचनात्मक प्रतियोगिताएं, पोस्टर-बैनर वितरण, वीडियो स्क्रीनिंग, सोशल मीडिया प्रचार और जनसंवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता फैलाई जा रही है. पुलिस ने अपील की कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर असर डालता है. सभी को खुद भी नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करना चाहिए.

Next Post

कर्ज में फंसे रेडीमेड व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

Sat Jul 19 , 2025
इंदौर: रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करने वाले एक व्यापारी ने शुक्रवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और अत्यधिक ब्याज वसूलने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार शाम […]

You May Like