मुंबई, स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आगामी एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो में कबीर को स्टॉकिंग के आरोपों के चलते अरमान जेल की हवा खिलवाता नजर आएगा, जिससे घबराकर मायरा अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है। इसी हंगामे के बीच दमानी परिवार के सामने कबीर और मायरा की लवस्टोरी का सारा सच बेनकाब हो जाएगा, जिससे दोनों परिवारों के बीच का तनाव और अधिक गहरा जाएगा।
अरमान को पता चलेगी सच की बात, अभिरा पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाकर दोनों के बीच बढ़ जाएगी दूरियां
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जब अरमान को यह बात पता चलेगी कि अभिरा को पहले से ही मायरा के बॉयफ्रेंड यानी कबीर के बारे में सब कुछ मालूम था, तो स्थिति पूरी तरह बिगड़ जाएगी। सच सामने आते ही अरमान और अभिरा के बीच तीखी बहस होगी, और अरमान अभिरा पर उसका भरोसा तोड़ने का गंभीर आरोप लगाएगा। इस बात को लेकर पति-पत्नी के रिश्ते में गलतफहमियों की दीवारें और अधिक मजबूत होती हुई दिखाई देंगी।
पोद्दार और दमानी परिवार के बीच बढ़ेगी तकरार, क्या मायरा और कबीर की प्रेम कहानी पार कर पाएगी पारिवारिक दुश्मनी की दीवार?
डायरेक्टर राजन शाही के इस चर्चित सीरियल में अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि पोद्दार और दमानी परिवारों की पुरानी दुश्मनी के बीच इन दोनों की प्रेम कहानी क्या नया मोड़ लेती है। क्या कबीर और मायरा का यह रिश्ता इस पारिवारिक घमासान के बीच टिक पाएगा या फिर दुश्मनी की भेंट चढ़ जाएगा? आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को कई और चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलने वाले हैं।

