कीरोन पोलार्ड पहुंचे दूसरे नंबर पर, किस पायदान पर हैं विराट कोहली? टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

वेस्टइंडीज, कीरोन पोलार्ड ने ILT20 में 15 हजार T20 रन पूरे कर इतिहास रच दिया। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। अब उनकी नजर जोस बटलर के रिकॉर्ड पर है।

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इस फॉर्मेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पोलार्ड ने यह मुकाम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में एमआई एमिरेट्स की ओर से खेलते हुए हासिल किया।

डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ अपनी टीम के शुरुआती मुकाबले से पहले पोलार्ड को 15 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी। उन्होंने इस मैच में 15 रन बनाए और अपने टी20 करियर के कुल रन 15,014 तक पहुंचा दिए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर के खास क्लब में जगह बना ली।

जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पोलार्ड
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल जोस बटलर पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 15,062 रन दर्ज हैं। वहीं, पोलार्ड 15,014 रनों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

दोनों खिलाड़ियों के बीच अब सिर्फ 48 रनों का अंतर है। ऐसे में पोलार्ड के पास आगामी मुकाबले में बटलर को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका होगा।

पोलार्ड एमआई एमिरेट्स के कप्तान हैं। वह हाल ही में मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच भी नियुक्त किए गए हैं। ऐसे में उनके लिए यह उपलब्धि और खास हो गई है।

किस पायदान पर हैं विराट कोहली?
इस सूची में विराट कोहली भी शामिल हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 14,218 रन दर्ज हैं। वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी रन
1 जोस बटलर 15,062
2 कीरोन पोलार्ड 15,014
3 एलेक्स हेल्स 14,581
4 क्रिस गेल 14,562
5 डेविड वॉर्नर 14,411
6 विराट कोहली 14,218
7 जेम्स विंस 14,218
8 शोएब मलिक 13,571
9 क्विंटन डी कॉक 13,046
10 फाफ डु प्लेसिस 12,784

Next Post

नए ओवरब्रिज को 40 लाख की रोशनी का इंतजार

Tue Nov 24 , 2026
सीहोर। शहर के हाउसिंग बोर्ड रेलवे ओवरब्रिज पर बिना लोकार्पण के आवागमन तो शुरू हो गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. रेलवे और ब्रिज कारपोरेशन के बीच समन्वय की कमी के चलते निर्माण पूरा होने से पहले ही रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद कर […]

You May Like