डोबी गांव के खलिहान में भीषण आग, 7 मवेशियों की जलकर मौत; बचाने दौड़ा ग्रामीण भी झुलसा

बुधनी। तहसील क्षेत्र के ग्राम डोबी में गुरुवार की शाम खलिहान में लगी भीषण आग से बड़ा हादसा हो गया। आगजनी में 7 मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका उपचार जारी है.

घटना के दौरान मवेशियों को बचाने का प्रयास कर रहे एक ग्रामीण भी झुलसकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार ललित सोनी, नायब तहसीलदार रामलोचन तिवारी एवं रमेश साहू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन शुरू किया गया.प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है.घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और पीडि़त परिवार को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है.

Next Post

खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : सीएम डॉ यादव

Thu Apr 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक रूप से बाघों की बढ़ती मौजूदगी के कारण खिवनी वन्य-प्राणी अभयारण्य वन्यजीव संरक्षण की सफलता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विजन खिवनी को एक सुदृढ़ बाघ आवास के साथ-साथ प्रमुख इको-टूरिज्म स्थल के […]

You May Like

मनोरंजन