
कटनी। त्योहारों से पहले अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कटनी पुलिस ने 1-2 सितंबर की दरम्यानी रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में 15 थानों के प्रभारी, 190 से अधिक पुलिस बल और सीएसपी-एसडीओपी स्तर के अधिकारी शामिल रहे। अभियान में 151 वारंटी, 29 स्थाई वारंटी, 17 अवैध शराब तस्कर, 12 जुआ-सट्टा आरोपी व 8 अन्य अपराधियों को पकड़ा गया। वहीं 13 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले। पुलिस ने 47 जमानती वारंट, 30 समंस तामील किए। साथ ही 38 गुंडे और 37 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई। धारा 170, 126, 135 और 129 बीएनएसएस के तहत 61 लोगों पर कार्रवाई हुई।
