फांसी लगाकर युवक ने दी जान

इंदौर. नंदा नगर क्षेत्र में एक विवाहित युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता उस समय चला जब परिजन लौटकर घर पहुंचे. सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी.

मृतक की पहचान कुणाल पिता गणेश निवासी नंदा नगर के रूप में हुई है. वह भमोरी स्थित एक बाइक शोरूम में काम करता था. रविवार को परिवार के लोग बाहर जा रहे थे. कुणाल ने उनसे कहा था कि वे पहले चले जाएं, वह कुछ देर बाद आ जाएगा. परिजन के जाने के बाद उसने घर में फंदा लगा लिया. कुछ देर बाद परिजन लौटे तो कुणाल फंदे पर लटका मिला. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जेल रोड पर पुलिस की जांच, तीन मोबाइल दुकानदारों पर केस

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर. कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराना जेल रोड के तीन मोबाइल दुकानदारों को महंगा पड़ गया. एमजी रोड थाना पुलिस ने जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने सोमवार को जेल रोड स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की. […]

You May Like