जेल रोड पर पुलिस की जांच, तीन मोबाइल दुकानदारों पर केस

इंदौर. कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं कराना जेल रोड के तीन मोबाइल दुकानदारों को महंगा पड़ गया. एमजी रोड थाना पुलिस ने जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

पुलिस ने सोमवार को जेल रोड स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की. इस दौरान दुकानों पर काम कर रहे कर्मचारियों के सत्यापन और उनकी सूचना संबंधी रिकॉर्ड मांगे गए. जांच में सूरज मोबाइल, कृष्णा मोबाइल एंड एसेसरीज और सोनी मोबाइल के संचालक कर्मचारियों की जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके. एमजीरोड थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि होटल, दुकान और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन कर उनकी सूचना संबंधित थाने में देना अनिवार्य है. नियमों का पालन नहीं मिलने पर तीनों दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

Next Post

दो भाइयों को पीटा

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. तीन युवकों ने दो सगे भाइयों पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश […]

You May Like