ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार की शाम ग्वालियर आए। विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजकीय विमान से राजमाता विमानतल आए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी ग्वालियर आए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचे एवं प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना के निवास पहुँचकर उनकी नातिनी आयुष्मति दीपिका एवं आयुष्मान यतेन्द्र राव राजेश्वर सिंह को विवाह के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात हैलीकॉप्टर से ग्वालियर विमानतल लौटे।विमानतल पर पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, पार्षद अनिल सांखला, दीपक शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विमानतल पर उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सत्ता व संगठन से जुड़े विभिन्न सामयिक विषयों पर चर्चा की एवं जरुरी दिशा निर्देश दिए।
विमानतल पर संभाग आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल पर कुछ देर रुकने के पश्चात वायुयान से लखनऊ के लिये रवाना हुए।
