एक ही बस में सवार होकर सांझ चौपाल निकले हरदा के आला अफसर, टीम वर्क की पेश की मिसाल

हरदा: ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा “सांझ चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के ग्राम कायदा में सांझ चौपाल का आयोजन किया गया है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक शशांक, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया सहित सभी जिला अधिकारी इस सांझ चौपाल में सम्मिलित होने के लिए एक ही बस में कलेक्टर परिसर से रवाना हुए। प्रशासन की यह पहल “टीम वर्क” और “ग्राम के प्रति प्रतिबद्धता” का संदेश देती है।

कलेक्टर जैन ने बताया कि “सांझ चौपाल” में सभी विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहेंगे ताकि कोई भी आवेदक बिना समाधान के न लौटे। सांझ चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की राजस्व, पेंशन, राशन, बिजली, पानी, आवास सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी।

Next Post

गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं पवनपुरी कॉलोनी के रहवासी

Thu Jun 11 , 2026
इंदौर:शहर में जल संकट गहराता जा रहा है. पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं. बंद पड़े बोरिंग और अनियमित टैंकर व्यवस्था के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है.पालदा क्षेत्र के वार्ड 64 स्थित पवनपुरी कॉलोनी के रहवासी इन […]

You May Like