खदान में डूबे 9 बच्चे, 7 को सुरक्षित निकाला

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम करोंदिया में सोमवार शाम हादसा हो गया। नहाने गये 9 बच्चे खदान में डूब गये। 7 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन 2 नहीं मिले। जिनकी तलाश के लिये रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम करोंदिया में कई खदान बनी हुई है। जिसमें पानी भरा हुआ है। शाम के समय कुछ बच्चे हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के खदान में नहाने गये थे। इस दौरान कुछ बच्चे गहरे पानी में चले गये। बच्चों को डूबता देख 7 को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला लिया। लेकिन 2 बच्चे गहराई में चले गये थे। जिनकी तलाश के लिये एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और सर्चिंग शुरू की गई। देर शाम 7.30 बजे के लगभग एक बच्चे का शव गहराई में दिखाई देने लगा था, जिसे बाहर निकालने के प्रयास जारी थी। डूबे बच्चों के नाम शुभम और अनस सामने आ रहे हैं। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। थाना प्रभारी कलम निगवाल के अनुसार बच्चों को बाहर निकालने के बाद मामला स्पष्ष्ट हो पायेगा। बच्चे करोंदिया के आसपास के रहने वाले हैं।

 

Next Post

मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ हिरासत में तीन बदमाश

Mon Apr 20 , 2026
उज्जैन। शहर में दो गैंग के बीच चली आ रही रंजिश में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में तीन बदमाशों को मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। एक आई 20 कार भी बरामद की गई है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना प्राप्त […]

You May Like