
ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेश बंसल को आज उस वक्त राहत मिली जब संयुक्त अध्यक्ष पद के लिये स्वतंत्र चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले मोहन माहेश्वरी ने अपनी उम्मीदवारी का परचा नहीं भरा। मोहन माहेश्वरी ने स्वीकार किया कि वह पहले चुनाव लड़ने के लिये तैयार थे, लेकिन अपने स्वास्थ्य कारणों से अब उन्होंने संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का मन त्याग दिया है और आज नामांकन के आखिरी दिन भी परचा नहीं भरा हैं।
बताया जाता है कि क्रियेटिव हाउस के संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश बंसल मोहन माहेश्वरी द्वारा स्वतंत्र लड़ने का ऐलान करने से असमंजश में थे, लेकिन अब माहेश्वरी के न आने से उनका रास्ता कुछ आसान हुआ है। वह नामांकन से पहले मोहन माहेश्वरी से मिलने भी गये थे। अब उनके सामने चुनाव मैदान में व्हाईट हाउस के संयुक्त अध्यक्ष प्रत्याशी डा. विनोद जैन व निर्दलीय ओमप्रकाश लल्ला हो सकते हैं।
