एशियाई खेल: अस्मिता डे महिलाओं के 48किग्रा भार वर्ग की जूडो स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं

आइची-नागोया (जापान) 30 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में बुधवार को भारत की अस्मिता डे महिलाओं के 48किग्रा भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

आज यहां भारत की अस्मिता डे ने महिलाओं के 48किग्रा भार वर्ग में शानदार शुरुआत की और वियतनाम की हा न्गोक ची को इप्पोन से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद, कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अस्मिता डे को मौका मिला और उन्होंने समय खत्म होने से 38 सेकंड पहले इप्पोन से जीत हासिल की।

अब क्वार्टरफाइनल में भारतीय जूडोका अस्मिता का मुकाबला कजाकिस्तान की एशियाई खेल रजत पदक विजेता अबिबा अबुझाकिनोवा से होगा।

Next Post

शान ने 4 साल की उम्र से शुरू किया म्यूजिक करियर, कई भाषाओं में गा चुके हैं गाने, जानें सिंगर का पूरा सफर

Wed Sep 30 , 2026
मुंबई, मशहूर गायक शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को खंडवा में हुआ था। संगीत परिवार से आने वाले शान ने 4 साल की उम्र में गाना शुरू किया। ‘तन्हा दिल’ और ‘भूल जा’ से उन्हें खास पहचान मिली। Shaan Birthday Special Story: हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक शान आज किसी […]

You May Like