आइची-नागोया (जापान) 30 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में बुधवार को भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
आज यहां भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी ने महिला कंपाउंड टीम फ़ाइनल में चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अपना एशियाई खेला का खिताब बरकरार रखा।
भारतीय टीम ने आधे समय तक 119-116 की बढ़त बना रखी थी और दूसरे हाफ में चीन की चुनौती का सामना करते हुए जीत पक्की की। 238 अंक का स्कोर दक्षिण कोरिया द्वारा इंचियोन में एशियाई खेल 2014 में बनाए गए महिला कंपाउंड टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर भी था।
आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में यह भारत का सातवां स्वर्ण पदक है।
