एशियाई खेल: सिंगापुर को हराकर भारत की महिला टीम ने स्क्वैश में पदक किया पक्का

आइची-नागोया (जापान) 30 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेलों में बुधवार को भारत की महिला टीम ने स्क्वैश स्पर्धा में सिंगापुर को हराकर अपना पदक पक्का किया।

आज यहां भारत की महिला टीम ने क्वार्टर फ़ाइनल में सिंगापुर को 2-0 से हराकर आइची-नागोया 2026 की स्क्वैश स्पर्धा में एक और पदक पक्का कर लिया।

तन्वी खन्ना ने दूसरा गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए वाई लिन औ योंग को 3-1 (11-6, 4-11, 15-13, 11-1) से हराया। इसके बाद वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने वाई यैन औ योंग को आसानी से 3-0 (11-7, 11-3, 11-4) से हराकर जीत पक्की कर दी।

भारतीय टीम अब गुरुवार को का सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

Next Post

ट्रंप ने बदला AI का नाम, जारी किया सरकारी आदेश, अब अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को कहा जाएगा SI

Wed Sep 30 , 2026
Trump Super Intelligence SI: वॉशिंगटन, अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने AI को सरकारी इस्तेमाल में Super Intelligence यानी SI नाम देने का आदेश दिया है। नई संघीय परिभाषा के लिए 60 दिनों में प्रस्ताव तैयार होगा। Trump AI Renamed Super Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अमेरिका में एक बड़ा बदलाव […]

You May Like