सागर के आमेट में अवैध कच्ची जहरीली शराब का विक्रय करते दो गिरफ्तार

सागर: सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध कच्ची जहरीली शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार किए गए है जो कि बाघराज वार्ड स्थित आवासीय कॉलोनी के निवासी बताए गए है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आमेट के पास दो युवक अवैध कच्ची शराब का विक्रय करने की सूचना मिलते ही थाना मोतीनगर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई तथा रास्ते में स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची।

मौके पर पुलिस ने देखा कि सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की पुरानी मारुति स्विफ्ट डिजायर वाहन की डिक्की में सफेद रंग के प्लास्टिक के कुप्पे रखे हुए थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार दीपक पिता राजकुमार पांडे, निवासी आवासीय कॉलोनी बाघराज वार्ड, थाना मोतीनगर और अजय पिता राजू पटेल, निवासी राजीवनगर वार्ड,के वाहन की तलाशी लेने पर दोनों प्लास्टिक कुप्पों में लगभग 10-10 लीटर कुल 20 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी से निर्मित जहरीली शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2500 रुपये आंकी गई।

आरोपियों से शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब जप्त की गई, नमूने सुरक्षित कर सीलबंद किए गए तथा पंचनामा तैयार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

Next Post

ईरान का ट्रंप के दबाव को स्पष्ट इनकार: कहा- कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ, बाहरी दबाव में फैसले लेने से किया साफ मना

Sat May 30 , 2026
तेहरान | अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, ईरान ने साफ कर दिया है कि अभी तक कोई भी अंतिम समझौता नहीं हुआ है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए दावों को खारिज करते हुए बाहरी […]

You May Like