झुंड के बीच ही रह रहे लम्पी रोग से पीडि़त गौवंश, एक से दूसरे में पहुंच रहा संक्रामक रोग

ब्यावरा: लम्पी रोग से ग्रसित गौवंश अन्य गौवंश के बीच झुंड में देखे जा सकते है जिसके कारण अन्य गौवंश को भी यह बीमारी चपेट में ले रही है.गौरतलब है कि एक बार फिर जिले में अनेक जगह कई गौवंश में लम्पी रोग का प्रकोप देखा जा सकता है. पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि गौवंश में लम्पी रोग न हो इसके मद्देनजर पूर्व में टीकाकरण किया जा चुका है बावजूद इसके नगर सहित जिले के कई स्थानों पर लम्पी पीडि़त गौवंश सामने आ रहे है.आश्चर्यजनक बात यह है कि संक्रमण वाले इस रोग से ग्रसित गौवंश को अन्य गौवंश से अलग अन्यत्र स्थान पर रखा जाता है किंतु ऐसा नहीं देखने को मिला है. रोग से ग्रसित गौवंश अन्य गौवंश के बीच ही रह रहे है.
झुंड के बीच रह रहे पीडि़त गौवंश
नगर में भी लम्पी पीडि़त गौवंश देखे जा सकते है. स्थानीय राजगढ़ रोड स्थित पंचशील कॉलोनी में लम्पी से पीडि़त गौवंश अन्य गौवंश के बीच बैठे हुए नजर आते है. एक माह से अधिक समय पूर्व यहां लम्पी रोग से ग्रसित गौवंश सामने आने पर इसकी जानकारी विभाग को भी दी गई बावजूद इसके अभी भी रोग से पीडि़त गौवंश अन्य गौवंश के बीच झुंड में देखे जा सकते है. जानकारों के अनुसार लम्पी वायरस पर काबू पाने के लिए टीकाकरण, प्रभावित मवेशियों को अलग रखना आदि सुरक्षात्मक उपाय जरुरी है.
एक दूसरे से फैलता रोग
जानकारों के अनुसार मवेशी में होने वाला लम्पी रोग संक्रमण वाला है जो कि एक मवेशी से दूसरे मवेशी में फैलता है. इसमें संक्रमित मवेशी को स्वस्थ मवेशियों से अलग रखा जाये ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके. किंतु वर्तमान में जो भी लम्पी प्रभावित मवेशी है वह अन्य मवेशियों के साथ झुंड में ही रह रहे है.
सुरक्षात्मक बाते
लम्पी मवेशियों का ही रोग है जो कि एक मवेशी से दूसरे मवेशी में पहुंचता है. हालांकि लम्पी वायरस इंसानों में नहीं फैलता है. सावधानी बरतते हुए दूध का उपयोग करने से पहले उसे अच्छी तरह उबालना चाहिए. पशुपालक बाहर से खरीदे जा रहे नए पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करवाए. यदि किसी मवेशी में लम्पी रोग के लक्षण नजर आये तो तुरंत इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को दी जाये.
हजारों मवेशी सडक़ो पर
मवेशियो को पूरी तरह से संरक्षण एवं उनकी देखभाल करने हेतु बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखे जाने के सख्त निर्देश दिए गये थे फिर भी आज हजारों की संख्या में मवेशी सडक़, चौराहो, हाईवे पर देखे जा सकतेे है

Next Post

आईएईए ने ईरान से हमलों में प्रभावित सभी परमाणु प्रतिष्ठानों तक पहुंच प्रदान करने का किया आग्रह

Thu Nov 20 , 2025
वियना/तेहरान, 20 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने आज चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जून में हुए हमलों में क्षतिग्रस्त ईरानी प्रतिष्ठानों तक उसकी अभी भी महत्वपूर्ण पहुंच नहीं है और तेहरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार के सत्यापन को बहुत देर हो चुकी है। वियना में अंतर्राष्ट्रीय […]

You May Like