MP स्थापना दिवस पर मोनाली ठाकुर का जलवा, गानों पर झूम उठा भोपाल

भोपाल, सात दशक का सफर… विरासत, विकास और गौरव की पहचान! मध्यप्रदेश आज अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थापना दिवस के इस जश्न में देशभक्ति और संस्कृति के रंगों के साथ संगीत की भी शानदार महफिल सजी।

बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गानों से समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए और लाल परेड ग्राउंड तालियों की गूंज से भर उठा।

मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत और विकास को समर्पित यह राज्योत्सव 3 नवंबर तक चलेगा। यानी भोपाल में अगले दो दिन भी संगीत, लोक संस्कृति और उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी।

You May Like